jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

राधे-राधे मित्रमंडल द्वारा भगवान मनोकामनेश्वर मंदिर से ओम्कारेश्वर के लिए निकली पैदल कावड़ यात्रा 

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। पवित्र श्रावण मास में कावड़ यात्राओं का दौर शुरू हो गया है। गांव-गांव से शिव भक्तों की टोलियां केशरिया वस्त्र और कंधे पर कावड़ धारण कर घरों से निकल पड़ी हैं। इस तारतम्य में शुक्रवार को प्रातः 6 बजे बैड़िया के भगवान मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में पंडित संजय पाठक द्वारा पूजन-अर्चन कर राधे-राधे मित्रमंडल के शिव भक्त बड़ी संख्या में मनोकामनेश्वर पैदल कावड़ यात्रा लेकर पुण्य सलिला मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए। कावड़ यात्रियों के बोल बम, बोल बम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। विधायक सचिन बिरला ने भी कावड़ यात्रियों के साथ भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया और कावड़ यात्रा में शामिल हुए। विधायक ने कहा कि कावड़ यात्राएं हमारे देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का अभिन्न अंग हैं। देश भर में लाखों श्रद्धालु धर्मलाभ हेतु कावड़ यात्रा पर निकलते हैं और पवित्र नदियों के जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं।