jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

रुद्राक्ष महोत्‍सव से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस पलटी, 18 घायल

मकड़ाई समाचार बैतूल। बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलानपुर टोल प्लाजा के पास मिनी बस पलट जाने से उसमें सवार 18 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीहोर के कुबेरेश्‍वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने के लिए नागपुर और पुलगांव से मिनी बस में लोग गए थे। सीहोर से वापस नागपुर लौटते समय रविवार को सुबह करीब पांच बजे मिलानपुर टोल प्लाजा के पास मिनी बस चालक एक कार को बचाने के चक्‍कर में नियंत्रण खो बैठा और बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

- Install Android App -

घायलों में यश (20), लक्ष्मी पति प्रकाश (52), प्रगति पति अंकुश (30) , सुनीता पति दिलीप (52), सोमा पति हनुमान (69), संदीप पिता दयाशंकर (40), नंदकिशोर पिता देवलाल (30), सीता देवी (62), सरिता पति उमेश केसरवानी (55), लखन लाल पिता मुन्ना लाल केसरवानी (62), उमेश केशरवानी (62), काजल केशरवानी (25), रानी (25), महेंद्र पिता सुकलप्रसाद (49), प्रकाश (40), दिलीप केशरवानी (66), संतोष (45), और राजेश (45) वर्ष शामिल हैं। दुर्घटना में जिन लोगों को मामूली चोट आई थी उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर चोट वालों का अस्‍पताल उपचार किया जा रहा है।