jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत को मिला नया नेतृत्व, नरोत्तम भार्गव ने संभाली सीईओ की कमान कैसा रहेगा आज MP का मौसम UP में बारिश का कहर - 3 दिन में 56 की मौत, 1021 घर टूटे, 75 में से 56 जिलों में बाढ़ जैसे हालात किसान ऐप बना ठगी का जरिया, टोकन बुक करते ही खाते से उड़े 50 हजार साइबर ठगों ने 10-10 हजार की 5 किस्... छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच...

वेंकैया नायडू की विदाई, राज्‍यसभा में पीएम मोदी बोले-सदन के कई ऐतिहासिक क्षण आपकी उपस्थिति से जुड़े

Venkaiah Naidu: उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में विदाई दी जाएगी। राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, आज हम सब यहां राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को उनके कार्यकाल के समापन पर धन्यवाद देने के लिए मौजूद हैं। यह इस सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण है। सदन के कई ऐतिहासिक क्षण आपकी गरिमामयी उपस्थिति से जुड़े हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नायडू को एक स्मृति चिन्ह प्रदान करेंगे। इस अवसर पर रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया है। इससे पहले नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश का उपराष्ट्रपति निवास में वेंकैया नायडू ने स्वागत किया। दोनों ने ट्विटर पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।

सूत्रों के अनुसार, वे एक साथ लगभग 30 मिनट से अधिक समय तक रहे। इस दौरान नायडू ने धनखड़ को उपराष्ट्रपति आवास और सचिवालय दिखाने के साथ ही कर्मचारियों से परिचय भी कराया। उपराष्ट्रपति के रूप में वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। जगदीप धनखड़ 11 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उन्होंने शनिवार को राजग के प्रत्याशी के रूप में विपक्ष की साझा उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को पराजित किया था। इससे पहले असम के राज्यपाल जगदीश मुखी और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी धनखड़ से मुलाकात की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने भी नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति से मुलाकात की।

- Install Android App -

ईसी ने जारी किया प्रमाण पत्र

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने उपराष्ट्रपति के रूप में राजग के प्रत्याशी जगदीप धनखड़ को चुने जाने की घोषणा करते हुए रविवार को प्रमाण जारी किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने जारी निर्वाचन प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किए।