jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

वॉट्सऐप पर मिलेगा Voice Transcription फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये फायदा

नई दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस WhatsApp अपने यूजर्स से लिए समय समय पर New Features लांच करते रहता है। अब जानकारी मिली है कि WhatsApp जल्द ही यूजर्स के लिए वॉयस ट्रांसक्रिप्शन फीचर देने वाला है और इसे संभालने के लिए एक थर्ड-पार्टी ऐप जोड़ने पर विचार किया रहा था, लेकिन हाल में यह खबर सामने आई है कि अब WhatsApp खुद ही इस फीचर पर काम कर रहा है।

जानिए क्या है Voice Transcription सर्विस

वॉट्सऐप (WhatsApp) अब जिस वॉयस ट्रांसक्रिप्शन (Voice Transcription) फीचर को लाने की तैयारी कर रहा है, वह पूरी तरह से यूजर्स के लिए ऑप्शनल होगा। Voice Transcription को फिलहाल तैयार किया जा रहा है। WhatsApp ने हाल ही में चैट बैकअप के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की पेशकश करके अपने मैसेज में एक नई सेफ्टी लेयर शामिल की है। Wabetainfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि Voice Transcription फीचर के आने के बाद WhatsApp वॉयस मैसेज को ट्रांसक्रिप्ट करना शुरू कर देगा।

- Install Android App -

ऐसे काम करेगा Voice Transcription फीचर

Wabetainfo के मुताबिक ट्रांसक्रिप्शन प्राप्त करने के लिए यूजर मैसेज व्हाट्सएप या फेसबुक सर्वर पर नहीं भेजे जाएंगे, लेकिन ऐपल स्पष्ट रूप से वॉयस ट्रांसक्रिप्शन फीचर देता है, आपका वॉयस मैसेज ऐपल को अपनी स्पीच रिकग्निशन तकनीक को बेहतर बनाने में मदद करेगा, ये आपके नाम से नहीं जुड़ा होगा।

Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जब किसी मैसेज को पहली बार ट्रांसक्रिप्ट किया जाता है, तो उसका ट्रांसक्रिप्शन लोकल WhatsApp डेटाबेस में SAVE हो जाता है, इसलिए आपको बार-बार वॉयस मैसेज ट्रांसक्राइब नहीं करना पड़ेगा