jhankar
ब्रेकिंग
एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार लगातार तीसरी बार नीरू राठी को मिली कमान, माहेश्वरी महिला मंडल की नई टीम घोषित मौत के मुंह में भी नहीं छोड़ा बेटे का साथ, 15 घंटे बाद भी सीने से लिपटी मिली माँ आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी

व्हाट्सएप से होता था जिस्म का सौदा, फिर कस्टमर के पास ऐसी भेजी जाती थीं लड़कियां, 2 युवतियों समेत 5 गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय ONLINE SEX RACKET का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए तीन पुरुषों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया । दबोचे गए पुरुषों में दो हरियाणा और एक पश्चिम बंगाल का है, जबकि महिलाओं में एक दिल्ली और दूसरी यूपी के अलीगढ़ की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि लड़कियों का सौदा व्हाट्सएप से होता था। इसके बाद युवतियों को कार में बिठाकर कस्टमर के पास भेजी जाती थीं।

देवभूमि उत्तराखंड के मसूरी में ONLINE SEX RACKET का भंडाफोड़ पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने किया है। भट्टा गांव के पास होटल में छापा मारकर ऑनलाइन स्पा सर्विस चलाने वाले तीन पुरुषों और दो महिलाओं को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक कार, एक एसयूवी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। बताया गया कि ये गिरोह पर्यटकों को व्हाट्सएप और ऑनलाइन साइट जस्ट डायल से संपर्क कर शिकार बनाता था। पुलिस के मुताबिक, बरामद कारों से महिलाओं को ठिकाने तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

रैकेट का ऐसे हुआ भंडाफोड़

- Install Android App -

एसएसपी/डीआईजी जन्मेजय खंडूडी को शहर में देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थी। इस बाबत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून और एसओजी की टीम बनाकर रैकेट के भंडाफोड़ करने का जिम्मा सौंपा गया। दोनों टीमों को पता चला कि हरियाणा के कुछ लोग स्पा सर्विस के नाम पर देह व्यापार के लिए बाहरी राज्यों से महिलाओं को लाकर व्हाट्सएप और आनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे हैं।

होटल में मारा छापा

पुलिस अधीक्षक (अपराध) बिशाखा अशोक भड़ाने के निर्देशन पर शनिवार की रात एएचटीयू टीम, पुलिस और एनजीओ इंपावरिंग पीपल के मुख्य कार्यकारी ज्ञानेंद्र कुमार के साथ भट्टा गांव के पास होटल में छापा मारकर ऑनलाइन स्पा सर्विस चलाने वाले तीन पुरुषों और दो महिलाओं को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार निवारण में मुकदमा दर्ज किया गया।