शादी से इंकार कर जान से मारने की धमकी दी थी पीडिता को आरोपी ने
मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। पुलिस महानिरीक्षक होशंगाबाद जोन जे एस कुशवाहा के दिशा निर्देशन में एवं पुलिस कप्तान संतोष सिह गौर के मार्गदर्शन में एव एएसपी अवधेश प्रताप सिह के निर्देशन में व एसडीओपी मंजू चौहान के कुशल नेतृत्व में कोतवाली थाने की पुलिस टीम ने आज शादी का झांसा देकर पीडिता का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। तत्सबंध मे थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17/10/2020 को पीड़िता ने एक लिखित आवेदन दिया की आरोपी किशन जाटव पिछले तीन सालो से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा ।जब उसने किशन जाटव से शादी करने को कहा तो वह मुकर गया ओर जान से मारने की धमकी देने लगा । कोतवाली पुलिस ने उक्त आवेदन के अवलोकन पर प्रथम दृष्टि मे धारा 376 (2) (n) 366,506, आईपीसी का मामला पाये जाने से आरोपी किशन जाटव पिता तुलसीराम जाटव निवासी बालागंज होशगाबाद के विरुद्ध अप0 क्र0 674/2020 धारा 376(2)(n),366,506 आईपीसी के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम तैयार कर संभावित स्थानो पर भेजी गई।आज दिनांक 18/ 10/ 2020 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की आरोपी बीटीआई की तरफ बालागंज आ रहा है। सुचना पर तत्काल मोके पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी किशन जाटव पिता तुलसीराम जाटव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया है।इस कार्रवाई मे, मुख्य भूमिका उप निरीक्षक सुनील ठाकुर (ICSHO) थाना कोतवाली, उनि, श्रद्धा राजपूत , म,आर,ज्योति मांझी,आर, शेलेन्द्र यादव आर, सरोज मजोका आर, मेहरवान सिंह आर, राजेश आर अशोक चौबे वाहन चालक रजनी कान्त की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

