गाजियाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शादी के तीन महीने बाद ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चा पैदा होने पर पत्नी के खिलाफ पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पहले पत्नी के शरीर में कुछ बदलाव देख सवाल किए तो पत्नी ने गैस से पेट फूलने की बात कहकर टरका दिया, लेकिन अल्ट्रासाउंड में पोल खुल गई।
महिला ने 26 जून को बेटे को जन्म दिया। पति ने पत्नी और उसके परिवार वालों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दी है। 18 मार्च को लोहियानगर की रहने वाली लड़की की शादी मोहननगर निवासी युवक से हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।