मकड़ाई समाचार हरदा। शहर के सेंटमैरी स्कूल के सामने एक बिल्डिंग के पास गुरुवार शाम को अज्ञात वृद्ध का शव मिला। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि करीब ७० वर्षीय वृद्ध एक साल साल से भिक्षावृत्ति करता था और सेंटमैरी स्कूल के सामने ओटले पर सोता था। लेकिन शाम तक वृद्ध के नहीं उठने पर लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने वृद्ध को जगाने का प्रयास किया, लेकिन मृत अवस्था में मिला।
ब्रेकिंग
