jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

शादी के बाद की पहली होली बन गई आखिरी, रंग छुड़ाने बाथरूम गए पति-पत्नी की मौत

आशंका जताई जा रही है कि गीजर से गैस लीक होने के कारण उनकी मौत हुई

करनाल से एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। घरौंडा के रहने वाले एक परिवार में होली पर्व पर देर शाम को उस समय मातम पसर गया जब पति-पत्नी की बाथरूम में संदिग्ध मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि गीजर से गैस लीक होने के कारण उनकी मौत हुई है। दोनों होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने के लिए गए थे।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि कस्बा में मिट्ठन स्वीटस के नाम से दुकान चलाने वाले गौरव की शादी करीब चार माह पहले ही शिल्पी के साथ हुई थी। अभी शादी की खुशियाें में भी पूरा परिवार डूबा हुआ था तो शुक्रवार को उनकी शादी के बाद पहली होली थी, जिसके चलते परिवार में खुशियां दोगुनी थी। पूरा परिवार पर्व की खुशी में डूबा था तो गौरव व शिल्पी ने भी जमकर होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल से रंगीन कर दिया। होली खेलने के बाद जैसे ही वे देर शाम को घर की पहली मंजिल पर बने बाथरूम में नहाने के लिए गए तो बाहर नहीं निकल पाए। घर में करीब तीन घंटे बाद भी पानी की मोटर बंद नहीं हुई और वे नीचे नहीं आए तो स्वजन उन्हें देखने के लिए ऊपर चले गए। कमरे में न मिलने पर बाथरूम में देखा तो वे दोनों को बेहोश पड़े देख सन्न रह गए।

आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घरौंडा थाना के एसएचओ दीपक कुमार भी टीम के साथ पहुंचे तो वहीं शव कल्पना चावला राजकीय अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया, जहां आज उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं एसएचओ दीपक कुमार का कहना है कि फिलहाल दोनों की मौत गीजर से लीक हुई गैस चढ़ने से ही आशंका जताई जा रही है, लेकिन सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा।