jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

हरदा : कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस जिले में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली

कमलनाथ के इस्तीफे की तारीख को कांग्रेस ने लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाया

मकड़ाई समाचार हरदा। 15 वर्षो के बाद मध्यप्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडौर सौंपी थी। परन्तु बीजेपी ने धनबल और खरीद – फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिराकर जनादेश, लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया है। विधायक खरीदकर सरकार बनाने के बीजेपी के इस अलोकतांत्रिक और कालेकाल में कमलनाथ ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया और हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई है।

जब बीजेपी तमाम नैतिक मूल्यों और आदर्शों को कुचलकर सत्ता हासिल करने के लिए प्रजातन्त्र को धनतंत्र से कुचल रही थी। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकतांत्रिक मूल्यों, आदर्शवादी सिद्धांतों और नैतिकता के उच्च मापदंडो को मानते हुए 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया।

- Install Android App -

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा “ लोकतंत्र सम्मान दिवस ” में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली। यह यात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर अम्बेडकर चौराहे से निकलते हुए घंटाघर चौराहे पर स्थित महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा के समक्ष पूर्ण हुई। यात्रा में अम्बेडकर चौराहे पर स्थित अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समस्त कांग्रेसजनो ने हाथों में तख्तियां लिए हुए नारेबाजी की तत्पश्चात घंटाघर पर स्थित महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया।

  • इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि जनता से किये अपने वादों को कांग्रेस सरकार का प्राथमिक संविधान मानते हुए किसान कर्जमाफी, गाँशाला निर्माण, सस्ती बिजली, जैसे अनेकों कार्य की शुरुआत कर प्रदेश की जनता को 15 वर्षों के बाद पहली बार विकास की सही पहचान बताई थी। लेकिन बीजेपी को जनता का हित नहीं, अपना स्वार्थ प्यारा था इसलिए लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बनाई।
  • पूर्व विधायक डॉ. आरके दोगने ने कहा की बीजेपी ने नैतिक मूल्यों और आदर्शों को कुचलकर सत्ता हासिल की प्रजातन्त्र को धनतंत्र से कुचला गया।
  • पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारयण पंवार ने कहा की कमलनाथ सरकार यदि 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करती है और उसके द्वारा शुरू किये कार्य पूर्ण होते हैं तो बीजेपी की भविष्य में वापसी की सभी संभावनाएं समाप्त हो जायेगी। इसलिए बीजेपी ने खरीद फरोख्त से सरकार बनाई।
  • पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा कि कमलनाथ सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गए कार्य और जनहित के निर्णयों ने शिवराज सरकार के 15 वर्षों के झूठ और भ्रम के शासन की पोल खोलकर रख दी थी।
  • शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द व्यास ने कहा की मध्यप्रदेश के चहुमुखी विकास से तिलमिलाई बीजेपी ने लोकतंत्र का गला घोटकर अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी सरकार का गठन किया।

इस अवसर पर भागीरथ पटेल, इकबाल अहमद, बालकृष्ण पाटिल, प्रमिला ठाकुर, अरुण जायसवाल, ओम सोलंकी, आदित्य गार्गव, शशिकांत वर्मा, आमिर पटेल, गगन अग्रवाल, कैलाश पटेल, अमर रोचलानी, गौरीशंकर शर्मा, उतम तेनगुरिया, लक्ष्मीकांत दुबे, राकेश सुरमा, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, सतीश राजपूत, योगेश चौहान, अजय सिंह राजपूत, अंकित भाटी, मुजाहिद अली, मुकेश यादव, राजेश सोनकर, संतोष चौरे, रमेश सोनकर, जमनाप्रसाद टांक, रुपेश पटेल, मनोज कुचबंदिया, गोविंदा कुचबंदिया, दिलीप मेहरा, लक्षमण उइके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।