jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

शासकीय कन्या विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

मकड़ाई समाचार सिराली। शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को साईकिल वितरण का कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष अनीता अग्रवाल उपाध्यक्ष श्यामलाल बुचा, राहुल शाह उपस्थित हुए सर्वप्रथम सभी अतिथियों का स्वागत किया जिसके बाद अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने कहा कि सभी बेटियां खूब पढ़े और शासन की योजनाओं का लाभ लें वर्तमान में शासन बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के अंतर्गत कई योजना चला रहा है आप लोग देश का भविष्य है और जो भी पढ़ाई संबंधित परेशानी हो आप लोग हम से बात शेयर करें हम आपकी समस्या का समाधान करेंगे वही पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पदम पटेल ने कहा कि विधायक संजय शाह के सहयोग से यह स्कूल बना है जिसमें 600 से ज्यादा बच्चियां पढ़ रही है और बच्चियों को सभी सुविधा भी शासन दे रहा है और भी आगे हम लोग बच्चियों को सुविधा देंगे वहीं छात्रा नेहा ने स्कूल की समस्या बताते हुए कहा कि हमारी शाला में मंच की व्यवस्था नहीं है एवं कंप्यूटर क्लास के लिए कंप्यूटर नहीं है जो कि जनप्रतिनिधि जल्दी से जल्दी उपलब्ध कराएं जिससे कि हम लोगों को पढ़ाई संबंधित समस्या ना हो वहीं भाजपा नवनियुक्त युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि जो बहने अच्छे अंक से पास होंगी वह शासन की योजनाओं का लाभ लें और शासन मेधावी योजना के अंतर्गत कई योजना चला रहा है। सभी बेटियां खूब पढ़े खूब बड़े पैसों के अभाव में कोई पढ़ाई ना छोड़े माननीय मुख्यमंत्री जी हर संभव मदद कर रहे हैं विधायक प्रतिनिधि राजा अग्रवाल ने कहा कि बालिकाओं की समस्या जल्दी विधायक संजय शाह के सामने रखकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंदा, माहिल मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, जीतू मालवीय, कालूराम सेजकर, राजू महेश्वरी ,किशन सोनी कार्यक्रम संचालन शिक्षक केवल राम उईके एवं आभार शाला प्रचार संजय करोडे में व्यक्त किया।