jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

शेयर बाजार में कोहराम: सेंसेक्‍स 1091 अंक टूटा, निफ्टी में भी 1.8 फीसद की गिरावट

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में कोहराम मच गया। BSE के 30 कंपनियों वाले इंडेक्स सेंसेक्स और NSE के इंडेक्स निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई। सोमवार को सेंसेक्स 59,023.97 अंक पर खुला था जबकि आखिरी कारोबारी दिन यह 59,037.18 अंक पर बंद हुआ था। इसके बाद सोमवार को बाजार खुलने के साथ से ही सेंसेक्स में गिरावट देखी गई। पिछले बंद से निचले स्तर पर खुलने के बाद खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1091.81 अंक (1.85%) टूटकर 57,945.37 अंक पर आ गया। भारती एयरटेल को छोड़कर सेंसेक्स की सभी कंपनियां लाल निशान पर कारोबार करती दिखीं।

- Install Android App -

वहीं, दूसरी ओर NSE के इंडेक्स निफ्टी का हाल भी ऐसा ही है। सोमवार को निफ्टी 17,575.15 अंक पर खुला था, जो खबर लिखे जाने तक 316.75 अंक (1.8%) टूटकर 17,300.40 अंक पर दर्ज किया गया। इस दौरान बाजार खुलने के बाद यह सबसे ऊपर सिर्फ 17,599.40 अंक तक गया था जबकि यह 17,282.70 अंक के निचले स्तर तक भी पहुंच गया था। इसमें CIPLA, ONGC, BHARTIARTL और INDUSINDBK टॉप गेनर के तौर पर दिखे जबकि JSWSTEEL, TECHM, HINDALCO, BAJFINANCE और TITAN और टॉप लूजर रहे।