jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट के बाद जानिए आज क्या हैं सोने के दाम

Gold Price Today: लगातार तीन दिनों तक तेजी के साथ खुलने वाला सोना (Gold) गुरुवार को गिरावट के साथ खुला था। गुरुवार को Gold Rate में सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन शुक्रवार को Gold के भाव में वापस तेजी आई।

अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना (Gold) एमसीएक्स पर गुरुवार को 51453 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। यह आज 106 रुपए की तेजी के साथ 51559 रुपए पर खुला। शुरुआती कारोबार के बाद इसने 51483 रुपए के न्यूनतम और 51664 के उच्चतम स्कोर को छू लिया। इसी तरह दिसंबर डिलीवरी वाला सोना भी तेजी के साथ खुला। आज यह 51785 रुपए के भाव पर खुला।

सोने के भाव में आई थी 608 रुपए की गिरावट:

- Install Android App -

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 608 रुपए तक टूटा। इसी तरह चांदी के भाव में भी 1214 रुपए की कमी आई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक, सोने का भाव 608 रुपए गिरावट के साथ 52463 प्रति 10 ग्राम रहा। इसी तरह चांदी की कीमत 1214 रुपए की कमी के साथ 69242 रुपए प्रति किलोग्राम हुई थी।

पिछले सत्र के कारोबार में सोना 53071 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 70456 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी Gold के भाव में गिरावट रही थी। यह 1943.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 26.83 डॉलर प्रति औंस रही।

हाजिर बाजार में भी कमजोर रही मांग:

सोने की मांग हाजिर बाजार में भी कमजोर रही और इसके चलते सटोरियों के बीच बिकवाली का दौर देखा गया। वायदा बाजार में सोना गुरुवार को 0.78 प्रतिशत गिरकर 51420 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। एमसीएक्स पर अक्टूबर अनुबंध सौदों में 10142 लॉट सोने का कारोबार हुआ और इसके भाव में 404 रुपए की गिरावट हुई। दिसंबर वायदा सौदों में 8192 लॉट के कारोबार में 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ भाव 51595 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।