jhankar
ब्रेकिंग
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मिनीबस नाले में गिरी; 8 की मौत, कई घायल सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या

सबको हंसाने वाले कादर खान ने कहा अलविदा, 81 की उम्र में हुआ निधन

मुंबई: साल 2019 की शुरुआत में ही एक बुरी खबर आ गई है। बॉलीवुड एक्टर कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते 5-6 दिनों से कादर खान अस्पताल में भर्ती थे। कादर के निधन की पुष्टी उनके बेटे सरफराज ने की है। उन्होंने कनाडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

- Install Android App -

बीते दिन उड़ी थी मौत की अफवाह

बता दें कि कादर खान के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके निधन की अफवाह भी उड़ी थी। इस खबर को कादर खान के बेटे सरफराज ने झूठा बताया था। वहीं सोशल मीडिया पर भी कादर खान के निधन की अफवाह उड़ने पर यूजर्स ने गुस्सा दिखाया था । अब स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कादर खान का निधन हो गया है। ये जानकारी उनके कनाडा स्थित घर से मिली है। कादर लंबे समय से सांस की समस्या से जूझ रहे थे। उनके दिमाग ने भी काम करना बंद कर दिया था। उन्हें रेगुलर वेंटीलेटर से हटाकर बाईपैप वेंटीलेटर पर रखा गया था। कादर प्रोगेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर नाम की बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी की वजह से कादर का दिमाग बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। वहीं उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उनके के बेटे सरफराज के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थी लेकिन आखिरकार वो जिंदगी की जंग हार गए। बीते साल कादर ने अपने घुटनों की सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद से लगातार उनकी सेहत में गिरावट हुई। कादर ने करीब 300 फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही हिंदी और उर्दू में 250 फिल्मों के डायलॉग भी लिखे।