jhankar
ब्रेकिंग
देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर

सरपंचों को वित्तीय अधिकार देने की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व्यस्त होने के कारण सरपंच संघ सिवनी मालवा ने विधायक प्रेम शंकर वर्मा को ज्ञापन सौंपकर वित्तीय अधिकार देने की मांग की है। विगत 4 दिसंबर 2021 को मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना एवं कार्यक्रम घोषित होने से संपूर्ण मध्यप्रदेश में पंचायत विकास कार्य रुक गए हैं। एवं बहुत से कार्य अभी रुके हुए हैं मध्य प्रदेश में पंचायत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना जल संरक्षण स्वच्छता इत्यादि कार्यों के निर्देश मिले थे कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा कुछ कर्मचारियों और सचिवों के स्थानांतरण होने से अवरोध पैदा हुआ है। और कुछ तकनीकी कारण से डी एस सी रोक दी गई है। जिससे आज दिनांक तक विकास कार्य रुके हैं। एवं मार्च 2021 से सभी पंचायतों के प्रधानों द्वारा कोरोनावायरस अभियान में लगने से विकास कार अवरुद्ध हुए हैं। जिससे 4 दिसंबर को लागू अधिसूचना से प्रधानों के करोड़ों का भुगतान रुका हुआ है। आगामी चुनाव होने तथा प्रधानों को ग्राम पंचायतों से वित्तीय अधिकार दिए जाएं। इस अवसर पर सरपंच संघ के अध्यक्ष विनय हरणे, उपाध्यक्ष योगेंद्र चंदेल, सज्जन सिंह पटेल, राजेश वर्मा, मदनलाल गुहा, रामविलास, अर्जुन जाट, श्रीमती पुष्पा बाई एवं विकास खंड के सरपंच उपस्थित थे।