ब्रेकिंग
भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ... मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन में हरदा जिले के गौसेवकों को किया सम्मानित, हरदा... Harda news: मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर योग दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि रहटगांव: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा , 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त बड़ी खबर :  ट्रेलर और बोलेरो की भीषण टक्कर हादसे मे 9 लोगों की मौत Big breaking news मोरगढ़ी: बाइक से गिरे तीन युवक एक की मौत दो गंभीर घायल अजब गजब :- युवक को सांप ने काटा कुछ ही देर में तड़प तड़प कर सांप की हुई मौत: युवक अस्पताल में भर्ती मध्यप्रदेश : हैवान दरिंदो ने मजदूरी करने आई आदिवासी युवती का किया अपहरण: युवती को 7 दिन तक बंधक बना... MP BIG NEWS: रेंजर माधव सिकरवार का 'सिंघम' ऑपरेशन: माफिया से मुक्त कराई 149 हेक्टेयर वन भूमि

सहेंगे नहीं कहेंगे अभियान का शुभारम्भ किया गया

मनावर से पवन प्रजापत

मनावर -जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ नारी अधिकार केंद्र का उद्घाटन कर मनावर विकासखंड की ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडी दीदियों द्वारा “सहेंगे नहीं कहेंगे” अभियान का शुभारम्भ किया गया।

महिलओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर माननीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास भारत सरकार गिरिराज सिंह द्वारा भारत के 75 लोक अधिकार केंद्र एवं नारी अधिकार केंद्र का वर्चुअल उदघाटन किया गया।

इसी तारतम्य में आजीविका भवन डोंचा मनावर में भी उद्घाटन किया गया। नारी अधिकार केंद्र ग्रामीण महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों को प्राप्त करवाने एवं सेवाओं से जोड़ने के प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास हैं। सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं और लड़कियों को सक्षम बनाने के लिये, टीआरआईएफ संस्था के तकनिकी सहयोग से एनआरएलएम नारी अधिकार केंद्र की पहल की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के प्रयास हेतु उनकी पात्रता तथा अधिकारों तक उनकी पहुंच को आसान बनाने और रेफरल सेवाएं प्रदान करने के लिए नारी अधिकार केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं तक बेहतर पहुंच को सक्षम करेगा। यह केंद्र महिलाओं की लैंगिक समानता की ओर भी लक्षित हैं।

- Install Android App -

आजीविका के आर्थिक सशक्तिकरण के अवसरों के साथ नारी अधिकार केंद्र महिलाओं और लड़कियों के लिए वन-स्टॉप संसाधन केंद्र है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके सामाजिक अधिकारों और आजीविका से जोड़ने की सुविधा प्रदान करना है और किसी भी प्रकार के जेंडर के कारण होने वाली पीड़ा के निवारण के लिए ब्लॉक स्तर के मंचों / प्लेटफार्मों से जुड़ने में सहायता करना है।

नारी अधिकार केंद्र,स्वयं सहायता समूह और उसके संघों के प्रतिनिधियोंके लिए शासन, उद्यमशीलता और बातचीत की क्षमताओं को विकसित करने के लिए सक्षम वातावरण प्रदान करेगा। इस केंद्र के माध्यम से कृषि में महिलाओं की क्षमता वर्धन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए, महिलाओं के उत्पादक समूह, पीई और ऍफ़.पी.ओ बनाये जाएँगे।

नारी अधिकार केंद्र के उदघटन समारोह में एन आर एल एम् से जिला प्रबंधक श्रीमती अर्पणा पांडे एवं जिला मूल्यांकन प्रबंधक श्री प्रमोद दुशाने तथा टी आर आई ऍफ़ से मेनेजर पल्लवी जैन एवं संजय भूरिया सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में आदिशक्ति से श्रीमती रेवा, महाशक्ति से श्रीमती मन्नू एवं नवशक्ति संकुल संगठन की अध्यक्ष श्रीमती शांति दीदी के द्वारा सभी दीदियों को जेंडर शपथ दिलवाई गयी| म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल. एम. बेलवाल जी द्वारा दीदियो से वर्चुअल चर्चा कर, नारी अधिकार केंद्र के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये मिलजुल कर प्रयास के लिये आव्हान भी किय।

कार्यक्रम में मनावर के तीनों संकुल की दीदियों तथा नारी अधिकार केंद्र के सी आर पी एवं आजीविका मिशन की मनावर की विकासखण्ड के सदस्य भी उपस्तिथ थे।