jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

सागर में सीरियल किलर का खौफ, चार हत्याओं के बाद भी अब तक फरार

– चौकीदारों की हत्याओं से शहर में दहशत, गृहमंत्री ने एसपी से की चर्चा

– भैसा के मृत चौकीदार का मोबाइल, शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के गार्ड के पास मिलने से सीरियल किलर पर संदेह

मकड़ाई समाचार सागर। एक के बाद एक चौकीदारों की हत्या से शहर में खौफ का माहौल है। इस सिरफिरे के निशाने पर चौकीदार हैं जो ड्यूटी के दौरान सोते मिलने वाले चौकीदारों को मौत के घाट उतार रहा है। तीन दिन में तीन हत्याओं के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताते हुए मामले का संज्ञान में लिया है और पुलिस अधिकारियों काे आवश्यक निर्देश देते हुए चौकीदारों में जनजागरण अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। वहीं एक मई को भी इसी तरह की हत्या का मामला सामने आया था। सभी हत्याओं का पैटर्न एक जैसा है, जिससे पुलिस को किसी सीरियल किलर के होने का संदेह है।

मामले को लेकर गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा, घटना प्रशासन के संज्ञान में आई है और इस पूरे घटनाक्रम काे लेकर मेरी एसपी से बात हुई है। मैंने पूरे पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया है। रात्रि गश्त टीमों को भी अलर्ट किया गया है। चौकीदारों सहित अन्य लोगों में जनजागरण के साथ शहरवासियाें से भी संदिग्ध के संबंध में जानकारी देने की अपील की है। शहर के कई स्थानाें से सीसीटीवी फुटेज भी निकलवा रहे हैं, जिसमें से एक दो फुटेज में एक व्यक्ति दौड़ता भागता दिख रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि जल्दी इसके निष्कर्ष पर पहुंच जाएंगे। प्रथम दृष्टया ये बताया जा रहा है कि एक ही व्यक्ति ऐसी घटनाएं कर रहा है, लेकिन जब तक पकड़ा नहीं जाता, तब तक कुछ भी कहना भ्रम पैदा करेगा। ये जल्दबाजी कहलाएगी।

सफेद शर्ट व हाफ पेंट में दिखा संदिग्ध

अब तक की जांच में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें संदिग्ध सफेद शर्ट और हाफ पेंट पहने दिखा है। पुलिस ने संदिग्ध का स्कैच जारी किया है। बुधवार देर रात तक मोतीनगर थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस आरोपित की तलाश करती रही। लगातार हो रही हत्याओं की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी हुई है। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि संदिग्ध की तलाश चल रही है। कैंट और सिविल लाइन की हत्या के मामले में एक ही आरोपित की जानकारी मिली है। वह मोतीनगर थाना इलाके में देखा गया है।

- Install Android App -

तीन दिन में तीन लोगाें की हत्या, मई से अब तक चार मामले

कैंट थाना क्षेत्र के भैंसा में कारखाने में सो रहे चौकीदार के सिर पर हथौड़ा मारकर और आर्ट एंड कामर्स कालेज के चौकीदार के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। इसके बाद मोतीनगर थाना क्षेत्र के रतौना में निर्माणाधीन मकान में रात के समय सो रहे व्यक्ति मंगल पर फावड़े से जानलेवा हमला किया गया है। घायल मंगल को इलाज के लिए भोपाल रैफर किया गया, जहां उसकी मौत होने की सूचना है। पुलिस काे शक है कि यह वही सीरियल किलर है। इसके पहले एक मई को मकरोनिया थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे सोते समय चौकीदार की हत्या की गई थी।

भैसा में मृत चौकीदार का मोबाइल दूसरे चौकीदार की लाश के पास मिला

सागर में हुई चौकीदारों की हत्यारों में आरोपी ने एक ही पैटर्न अपनाया है, जिससे वारदात में एक ही आरोपित के होने की आशंका को बल मिला है। आरोपित अपने साथ कोई भी हथियार नहीं लाता है, लेकिन आसपास की ही किसी वस्तु से हत्या की घटना को अंजाम दे रहा है। वहीं अब तक के घटनाक्रम में तीनों मृतकों के पास से किसी भी तरह की लूटपाट जैसी घटना नहीं हुई है, बल्कि हत्या के बाद वह सिर्फ मृतक का मोबाइल साथ लेकर जाता है और सिम कार्ड मौके पर ही फेंक जाता है। इसके अलावा आरोपित ड्यूटी के दौरान सोते मिलने वाले चौकीदारों को ही अपना निशाना बना रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात आर्ट एण्ड कामर्स कालेज के चौकीदार शंभूदयाल दुबे का शव मिला था। चौकीदार की हत्या सिर पर पत्थर पटककर की गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान पुलिस को शव के पास से एक मोबाइल मिला जो भैंसा में शनिवार की रात हुई वारदात में मारे गए चौकीदार कल्याण लोधी का था। यह साक्ष्य सामने आने के बाद पुलिस दंग रह गई, जिसके बाद सीरियल किलिंग के बिंदु पर काम शुरू किया गया। दोनों ही वारदात में एक ही आरोपित के होने की बात कही जा रही है। हालांकि अब एक और वारदात सामने आई है।

इनका कहना ……..

पुलिस हत्या के मामलों में जांच कर रही है। जनता से अपील है कि वारदातों के संबंध में किसी को कोई सुराग और जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। रात के समय भी कोई संदिग्ध नजर आए तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।

– तरुण नायक, एसपी सागर