jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

सिराली थाना क्षेत्र निवासी युवक बाइक सहित गिरा, पत्थर से टकराने से हुई मौत

हरदा। बीती शाम सोनतलाई और मिर्जापुर के बीच एक युवक की बाइक फिसल गई। जिससे वह पत्थर से टकराया। सिर से ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। रविवार को सुबह पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा। पुलिस ने बताया सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम आमाखाल निवासी दशरथ पिता रामकिशन ठाकुर जाति कोरकू उम्र 24 साल ग्राम छिड़गांव में मजदूरी करता था। शनिवार को जब वह हरदा से वापस लौट रहा था। इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में सिर पत्थर से टकरा गया। घटना के दौरान सिर से अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में दिखाई देने की किसी ने पुलिस को सूचना दी।