jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

सिलेंडर के बाद इतने रुपये सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानकर आम लोगों का खिला चेहरा

petrol-diesel Price : देशभर में इन दिनों महंगाई ने आम लोगों से लेकर नौकरी पेशे से जुड़े कर्मचारियों की जेब का बजट तबाह कर दिया है। महंगाई से अब हर कोई परेशान है, जिस पर काबू पाने के लिए सरकीर की ओर से भी कदम उठाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले आम लोगों को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तो राहत मिली, जो काफी नहीं है।

petrol-diesel Price

अब चर्चा है कि जल्द ही लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों से राहत मिल सकती है। सररकार आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए कीमतों में गिरावट करने का काम कर सकती है। सरकार अगर पेट्रोल-डीजल कीमतों में गिरावट करती है तो फिर बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होना तय है। देश के कुछ शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल की कीमत शतक पार दर्ज की जा रही है। दाम आसमान पर होने से आर्थिक रूप से कमजोर लोग त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं।

इतने रुपये घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

- Install Android App -

केंद्र सरकार जल्द ही अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट कर सकती है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत देखने को मिलेगी। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो कीमतों में कटौती का ऐलान नहीं किया है, लेकिन चर्चा सोशल मीडिया पर भी तेजी से चल रही है। चर्चा है कि सरकार दीवानी के पास पेट्रोल की कीमत में 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती कर सकती है।

इसके साथ ही डीजल के दाम भी भी 3 रुपये प्रति लीटर कम किए जा सकते हैं। सरकार ने आम चुनाव से पहले यह फैसला लिया तो फिर बीजेपी के लिए बूस्टर डोज साबित हो सकता है। दूसरी ओर सरकार या किसी तेल विपणन कंपनियों ने आधिकारिक रूप से यह जानकारी साझा नहीं की है।

सिलेंडर के दाम में कटौती

महीने की शुरुआत में ही केंद्र सरकार ने आम लोगों को महंगाई से राहत देते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती की थी। इसके बाद से लोग 200 रुपये सस्ते में एलपीजी सिलेंडर की खरीदारी कर रहे हैं। इतना ही नहीं यह कदम आम लोगों को राहत देने वाला था, जिससे हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिली।