jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

सिवनी मालवा : मतगणना की फाइनल रिहर्सल संपन्न |

कलेक्टर एसपी ने मतगणना तैयारियों का लिया जायजा –

- Install Android App -

के.के. यदुवंशी – सिवनी मालवा : विधानसभा निर्वाचन के लिए आगामी 3 दिसम्बर को संभागीय आईटीआई कॉलेज नर्मदापुरम में सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। इससे पूर्व शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के साथ मतगणना स्थल का दौरा कर वहां की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की फाइनल रिहर्सल की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने मतगणना कार्य में संलग्न होने वाले अधिकारी कर्मचारियों पूरी निष्पक्षता और गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एसएस रावत, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सिवनीमालवा , होशंगाबाद, पिपरिया और सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्षों में जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होने मीडिया सेंटर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।