jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

सिवनी मालवा: रेत व्यापार से जुड़े दो पक्षों में मारपीट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया,, एक गंभीर को जिला अस्पताल किया रेफर

सिवनी मालवा। शहर के बाईपास पर रविवार को रेत खनन का ठेका लेने वाली पावर मेक कंपनी के कर्मचारियों से रेत कारोबारीयों का विवाद हो गया। पहले रेत कंपनी के कर्मचारियों की गाड़ीयों पर रेत कारोबारियों ने तोड़फोड़ कर दी जिसके बाद रेत कर्मचारियों ने रेत कारोबारियों के साथ मारपीट कर दी। जिसमे दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई है। रेत का व्यापार करने वालों में देवीसिंह , अखिलेश सहित राहुल को चोट आई है वही रेत ठेकेदार के भी एक कर्मचारी को चोट आई है।

- Install Android App -

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ से देवीसिंह तथा अखिलेश को सर में चोट लगने चलते जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। विवाद की वजह रेत के लिए टोकन बताया जा रहा है। पुलिस ने रेत कारोबारियों की शिकायत पर रेत ठेकेदार के कर्मचारियों के खिलाफ तथा रेत ठेकेदार के कर्मचारी की शिकायत पर रेत कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच गए। जिसके बाद थाना प्रभारी उषा मरावी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच घायलों के बयान लिए। थाना प्रभारी उषा मरावी ने बताया की दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में 4 लोगों को चोट आई है। जिसके बाद दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया जा रहा है।