jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

सिवनी मालवा : विधानसभा निर्वाचन के तहत मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण |

मतगणना स्थल पर केवल पासधारी व्यक्तियों को ही दिया जाएगा प्रवेश –

सिवनी मालवा : विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत जिले की चारों विधानसभा में हुए मतदान की मतगणना 3 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने आज मतगणना स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार सिंह , एसडीओपी श्री पराग सैनी, नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर श्री पंकज दुबे, इलेक्शन सुपरवाइजर श्री कैलाश दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

इस तरह रहेगी मतगणना टेबलो की व्यवस्था –

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर जिले की चारों विधानसभाओं की मतगणना के लिए कुल 78 टेबले लगाई गई है। इन टेबलों पर ईव्हीएम गणना, ईटीपीबीएस गणना तथा पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। होशंगाबाद विधानसभा के मतों की गणना के लिए कुल 19 टेबल लगाई गई है, इनमें ईव्हीएम गणना के लिए 14 टेबल, ईटीपीबीएस के लिए एक टेबल तथा पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 4 टेबल लगाई गई है। इसी प्रकार सोहागपुर विधानसभा के मतों की गणना के लिए कुल 19 टेबल लगाई गई है, इनमें ईव्हीएम गणना के लिए 16 टेबल, ईटीपीबीएस के लिए एक टेबल तथा पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 2 टेबल लगाई गई है।

इसी प्रकार सिवनीमालवा विधानसभा के मतों की गणना के लिए कुल 20 टेबल लगाई गई है। इनमें ईव्हीएम गणना के लिए 16 टेबल, ईटीपीबीएस के लिए एक टेबल तथा पोस्टल बैलेट की गणना के लिए तीन टेबल लगाई गई है। पिपरिया विधानसभा के मतों की गणना के लिए कुल 19 टेबल लगाई गई है। इनमें ईव्हीएम गणना के लिए 16 टेबल, ईटीपीबीएस के लिए एक टेबल तथा पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 2 टेबल लगाई गई है। इस प्रकार कुल 78 टेबल पर 230 से अधिक कर्मचारी मतगणना संपन्न कराएंगे।