jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

सीएम के बेटे उदय निधि पर हो कड़ी कार्यवाही, हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सोपा ज्ञापन

हरदा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र उदय निधि स्टालिन ने तमिलनाडु में आयोजित कार्यक्रम में सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कही । जिससे सभी जगह सनातन धर्म को मानने वाले लोगो में आक्रोश है। बीते दिनो उदयनिधि स्टालिन के द्वारा कहा गया था कि सनातन धर्म को हम डेंगू मच्छर मलेरिया एवं कोरोना जैसा है जिसे हम खत्म करेंगे उक्त बयान से हमारी सनातन धर्म प्रेमियों की भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाया जा रहा है जबकि उक्त व्यक्ति सनातन धर्म का नहीं है तथा सनातन धर्म के प्रति कटाक्ष में परोक्ष कटु शब्दों का प्रयोग करते हुए धर्मनिरपेक्षता पर कठोर घाट किया गया है जो निंदनीय है। इसका विरोध करते हुए आज हिंदू जागरण मंच के द्वारा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी द्वारा एक ज्ञापन सोपा गया।  ज्ञापन में सीएम के पुत्र के खिलाफ अति शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की । इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारीगोपाल कृष्ण जगनवार अधिवक्ता, शैलेंद्र राजपूत, जगदीश विश्वकर्मा, रामचंद्र सोनी, मदन गौर ,दिनेश प्रजापति, रामा पटेल और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।