jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत परिवार की तीन बेटियां उठा सकती है लाभ, मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

भारत सरकार द्वारा बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। विभिन्न राज्य सरकार भी अपने राज्य की बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए जनकल्याणकारी योजना का संचालन कर रही है। केंद्र सरकार ने बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की है, इस योजना के तहत बेटियों के नाम पर बचत खाता खोला जा रहा है। इस योजना के माध्यम से बेटी के माता-पिता अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य, उच्च शिक्षा और शादी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए वित्त की चिंता से मुक्त हो सकते हैं।

आज इस आर्टिकल में आपको केंद्र सरकार द्वारा देश भर की बेटियों के लिए संचालित की जा रही सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी। किस प्रकार माता-पिता अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य हेतु सुकन्या समृद्धि योजना में बैंक खाता खुलवा सकते हैं। इस योजना का लाभ किस प्रकार प्राप्त किया जाएगा। सारी जानकारी आज के आर्टिकल में प्रदान की जाएगी।

सुकन्या समृद्धि योजना में केंद्र सरकार ने किया बदलाव

केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में पहले केवल एक परिवार की दो बेटियां लाभ प्राप्त कर सकती थी, परंतु अब नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संचालित की जा रही सुकन्या समृद्धि योजना में बड़ा बदलाव करते हुए बेटियों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस योजना में एक परिवार की तीन बेटियों को लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया है। अब इस योजना में तीन बेटियों वाले माता-पिता भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

- Install Android App -

सुकन्या समृद्धि योजना में माता-पिता द्वारा अपनी बेटी के भविष्य के लिए जमा की जाने वाली निवेश राशि पर केंद्र सरकार द्वारा 7.6 प्रतिशत सालाना ब्याज प्रदान किया जाता है, जो कि इस योजना में निवेश करने वाले परिवार के लिए आकर्षक विकल्प है।

सुकन्या समृद्धि योजना में केंद्र सरकार द्वारा नियमों में बदलाव करते हुए खाताधारक बेटी की 18 साल की आयु पूरी होने के बाद संचालन करने का निर्णय भी लिया है, पहले इस योजना में बेटी की आयु 10 वर्ष थी। इसके अतिरिक्त यदि खाते में हर साल न्यूनतम राशि माता-पिता द्वारा जमा नहीं की जाती थी, तो सुकन्या समृद्धि योजना का खाता डिफॉल्ट कर दिया जाता था, परंतु अब इस योजना में बदलाव करते हुए मैच्योरिटी तक जमा की गई राशि पर ब्याज प्रदान किया जाएगा एवं न्यूनतम राशि जमा करने की पात्रता को भी समाप्त कर दिया गया है।

ऐसे खोले सुकन्या समृद्धि योजना में खाता

अगर आप अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए कुछ राशि का निवेश करना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीक के बैंक शाखा जाकर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बिटिया का बैंक का खाता खुलवा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत माता-पिता अपनी तीन बेटी का बैंक खाता खोल लाभ प्राप्त कर सकते है। नजदीकी बैंक शाखा जाकर आपको संबंधित बैंक अधिकारी को सुकन्या समृद्धि योजना का बैंक खाता खोलने के बारे में जानकारी देनी होगी। देशभर के सभी बैंकों द्वारा इस योजना के तहत बेटियों के बैंक खाते खोले जा रहे हैं।