jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

सोना एक महीने में 4,526 रुपए टूटा, चांदी में भी गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में सोने और चांदी के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ 51,319 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसी तरह दिसंबर वायदे के सोने का भाव भी MCX पर शुक्रवार को गिरावट के साथ 51,494 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सोने के दाम में बीते एक सप्ताह में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह कारोबार के पहले दिन यानी सोमवार 7 सितंबर को एमसीएक्स पर अक्टूबर वायदा का सोना 50,801 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं, इससे पिछले सत्र में यह 50,678 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस सोने के भाव में बीते हफ्ते 641 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। इसी तरह दिसंबर वायदा के सोने के भाव में बीते हफ्ते 589 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज हुई है।

ये है चांदी का हाल

चांदी की बात की जाए तो एमसीएक्स पर दिसंबर वायदा की चांदी का भाव बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 1,063 रुपये की भारी गिरावट के साथ 67,928 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। इस चांदी की कीमत बीते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 7 सितंबर को एमसीएक्स पर 68,232 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी। वहीं, इससे पिछले सत्र में यह 67,266 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस चांदी की कीमत में बीते हफ्ते में 662 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

- Install Android App -

बीते माह की तुलना में सोने चांदी के दाम में गिरावट

अगर हम बीते माह के उच्च स्तर से तुलना करें तो सोने और चांदी दोनों कीमतों धातुओं के भाव में काफी गिरावट आई है। 6 अगस्त को अक्टूबर वायदा का सोना 55,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। तब से लेकर अब तक इस सोने में 4,526 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है। इसी तरह पिछले महीने 10 अगस्त को दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 78,256 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। तब से लेकर अब तक इस चांदी में 10,328 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आ चुकी है।

वैश्विक बाजार के ये है हाल

ब्लूमबर्ग के अनुसार पिछले एक सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने का दिसंबर वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.83 फीसद या 16.40 डॉलर की भारी गिरावट के साथ 1947.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार को 0.28 फीसद या 5.54 डॉलर की गिरावट के साथ 1940.55 डॉलर प्रति ओंस पर बंद हुआ। वहीं दिसंबर वायदा की चांदी का वैश्विक भाव कॉमेक्स पर शुक्रवार को 1.59 फीसद या 0.43 डॉलर की गिरावट के साथ 26.86 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.55 फीसद या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 26.73 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।