jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

सोने की कीमत में भारी गिरावट, चांदी के भाव में भी मंदी

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। सोने और चांदी के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह भी भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 10.15 मिनट पर दिसंबर वायदे के सोने का भाव 1 फीसद या 506 रुपए की गिरावट के साथ 50,020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं सोने की वैश्विक वायदा कीमत में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट दर्ज की गई। सोने के साथ-साथ चांदी के घरेलू वायदा भाव में भी भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत बुधवार सुबह 10.27 मिनट पर 1.66 फीसद या 1007 रुपए की गिरावट के साथ 59,564 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। चांदी की वैश्विक वायदा कीमत में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर ये है सोने का भाव

बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.14 फीसद या 21.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,887 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.28 फीसद या 5.17 डॉलर की बढ़त के साथ 1,883.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

- Install Android App -

चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में

ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 1.63 फीसद या 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 23.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.67 फीसद या 0.39 डॉलर की बढ़त के साथ 23.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

ऐसे पता करें सोने का ताजा भाव

सोना-चांदी या इससे बने आभूषण खरीदने से पहले सोने का ताजा भाव जरूर पता होना चाहिए। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट https://ibjarates.com/ से रेट पता करने के बाद ही बाजार में ज्वेलरी खरीदें या बेचें। गौरतलब है कि IBJA की तरफ से जारी किए गए रेट देशभर के सराफा बाजार में लागू होते हैं। हालांकि, वेबसाइट पर दिए रेट पर 3 फीसदी जीएसटी टैक्स अलग से लागू होता है। असली सोना 24 कैरेट का ही होता है, लेकिन इसके अभूषण नहीं बनते, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है. आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है।