jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

सोने के भावों में भारी गिरावट, हुआ 640 रुपए सस्‍ता, अब 10 ग्राम के यह हैं दाम

Gold Price : सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट आ गई है। घरेलू बाजार में सोना 640 रुपए तक सस्‍ता हो गया है। कल सोने के भाव बढ़े थे लेकिन आज अचानक कम हो गए। यह कमी इंटरनेशनल मार्केट में भी देखने को मिली है। सोने के साथ ही चांदी के भावों में भी गिरावट आई है। हाजिर बाजार में सोने की मांग में कमी का असर वायदा बाजार में भी देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य बुधवार को 361 रुपये यानी 0.67 फीसद की गिरावट के साथ 53,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसमें 15,644 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह दिसंबर अनुबंध वाला सोना 339 रुपये यानी 0.63 फीसद की कमी के साथ 53,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। इसमें 2,461 लॉट के लिए बिजनेस देखने को मिला। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 640 रुपये की गिरावट के साथ 54,269 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में बाजार बंद होने के समय सोने का दाम 54,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव में कमी का असर घरेलू स्तर पर भी देखने को मिला।

चांदी की कीमतों पर भी जबरदस्त दबाव देखने को मिला। Silver Price बुधवार को 3,112 रुपये की भारी कमी के साथ 69,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। पिछले सत्र में चांदी का मूल्य 72,562 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ”यूएस फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) मिनट्स से पहले बुधवार को डॉलर में रिकवरी की वजह से सोने ने पिछले सत्र में हासिल बढ़त को गंवा दिया।”

- Install Android App -

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत

मांग में कमी की वजह से प्रतिभागियों के सौदे घटाने से सितंबर में डिलिवरी वाली चांदी की वायदा कीमत 1,540 रुपये यानी 2.22 फीसद की कमी के साथ 67,965 प्रति रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। अगर वैश्विक बाजार की बात की जाए तो सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,988 डॉलर प्रति औंस पर रही। इसी तरह चांदी की कीमत 27.43 डॉलर प्रति औंस पर रही। वायदा बाजार में कीमत