jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

स्टेशन रोड स्थित कई होटलों में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने 8 महिलाओं को लिया हिरासत में

सम्राट, जास्मिन, ओम, मधुबन सहित कई होटलों में रेड की

- Install Android App -

रांची। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में रांची के स्टेशन रोड स्थित कई होटलों में सिटी डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस रेड में 8 महिलाओं को दबोचा गया। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित के होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चलने की सूचना पुलिस को अक्सर मिला करती है और इस आधार पर पुलिस की कभी-कभी रेड भी देखने को मिलती रहती है। पुलिस के द्वारा स्टेशन रोड स्थित कई होटल जिसमे सम्राट, जास्मिन, ओम, मधुबन सहित कई होटलों में रेड की गई।

वहीं होटल के पास और होटल के अंदर से 8 महिलाओं को दबोचा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। सिटी डीएसपी को चुटिया थाना क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कई महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस छापेमारी के दौरान महिला थाना सहित चुटिया के पुलिस भी मौजूद रही।