jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर, कई क्रिकेट दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। क्रिकेट से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। लता मंगेशकर के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। टीम इंडिया के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली से लेकर गौतम गंभीर, मिताली राज, वीवीएस लक्ष्मण, वेंकटेश्श्वर प्रसाद और आकाश चोपड़ा सहित कई दिग्गजों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। बीते दिन ‘लता दीदी’ का स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर में रखा गया था। विराट कोहली ने लता मंगेशकर अपनी श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘लता जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके मधुर गीतों ने दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलो को छुआ। संगीत और यादों के लिए धन्यवाद। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।