jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के नर्सिंग होम पर की कार्रवाई, कार्रवाई से मचा हड़कंप 

के के यदुवंशी, मकड़ाई समाचार, सिवनी मालवा। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बगैर अनुमति और बगैर लाइसेंस के चल रहे नर्सिंग होम और दवाखाना पर नगर में मंगलवार को जिला कलेक्टर के निर्देश पर  डाक्टरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बगैर डिग्री के डाक्टरों के उपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसमें बानापुरा केयर हॉस्पिटल समेत अन्य 2 डाक्टरों के क्लीनिक में दबिश देकर कार्रवाई की जा चुकी है। विभागीय टीम ने जैसे ही कार्रवाई की डॉक्टर अपना अपना क्लिनिक बंद कर भाग खड़े हुए।

- Install Android App -

टीम जब बानापुरा केयर हॉस्पिटल पहुंची तो वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे वही प्रशिक्षित नर्स नहीं होने के चलते सीएमएचओ के निर्देश पर अस्पताल से एलोपैथी दवाइयां जब्त कर हॉस्पिटल को सील किया गया है। मंगलवार शाम अचानक जिले से आई टीम के द्वारा अलग अलग जगह स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक टीम दबिश दे रही है। बीएमओ  ने बताया की जिले से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। जिसमे 3 क्लिनिको पर कार्रवाई की गई है।

सभी क्लीनिक का जांच प्रतिवेदन बनाकर प्रशासन के पास भेजा जाएगा ततपश्चात कानूनी कार्रवाई एवं अन्य वैधानिक गाज गिरेगी। कलेक्टर के आदेश के बाद प्रशासनिक व स्वास्थ विभाग की टीम सक्रिय हो गया है इसका अंदाजा विकासखंड वार ताबड़तोड़ हो रही कार्रवाई से लगाया जा सकता है।