jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम 4 साल से दर्द में जी रहा आदिवासी किसान: आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नहीं मिला समुचित इलाज, अब जांघ... केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,... उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: स्टाम्प वेंडर के वारिस लौटाएंगे 2.87 लाख रुपये, समय पर भुगतान नहीं करने... सतवास में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, रवि मातवा (देवास) की बैलजोड़ी रही प्रथम राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्...

हंडिया निवासी एक युवक की फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों से मांगी रकम कहा मेरी बेटी बीमार है, पैसों की जरूरत है

हंडिया। साइबर अपराधियों ने हंडिया निवासी सचिन तिवारी की फेसबुक आइडी हैक कर उनके लगभग पचास परिचितों को मैसेज भेजकर रकम देने की मांग की है।झांसे में तिवारी के एक मित्र ने तो उनके बताए गए नंबर पर दस हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए।

तिवारी के पास लोगों के फोन पहुंचे तो उन्हें फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी प्राप्त हुई।इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना पत्र देकर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

- Install Android App -

तिवारी ने बताया कि सोमवार करीब 8.30 बजे उनकी फेसबुक आइडी किसी ने हैक कर ली।इससे उनके परिचितों से रुपयों की मांग की गई।मैसेंजर से मैसेज भेजकर आरोपित ने बच्ची के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने का हवाला दिया और कहा रूपयों की तुरंत जरूरत है।किसी से शाम को वापस करने तो किसी से सुबह को वापस करने की बात की गई।

तिवारी ने बताया कि हंडिया में रहने वाले उनके परिचित लौकेश तिवारी हैं,उनके पास भी मैसेज भेजा गया। जिसके बाद लौकेश तिवारी ने आरोपित के बताए गए नंबर पर दस हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए गए हैं। ज्ञात हो कि हंड़िया तहसीलदार भी बीते माह ठगी की शिकार हो चुकी है। उनके द्वारा हंड़िया थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया था। लेकिन अभी तक ठगों तक पुलिस के हाथ नही पहुँचे।