jhankar
ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती

हंडिया : मां नर्मदा के भमोरी घाट से जल भरकर निकले कांवड़िए ग्राम नीमाखेड़ी के शिव मंदिर पर किया भोलेनाथ का जलाभिषेक,

हंडिया।श्रावण के चौथे सोमवार को ग्राम नीमाखेड़ी,गजाखेड़ी और भमोरी के सैकड़ों कांवड़िए मां नर्मदा के भमोरी तट पहुंचे।जहां मां नर्मदा का पूजन कर कांवड़ में नर्मदा जल लेकर बोल बम के नारों का उद्घोष कर ग्राम नीमाखेड़ी के शिव मंदिर के लिए प्रस्थान किया।यात्रा से जुड़े गंभीर मुण्डेल ने बताया कि रास्ते में समस्त श्रद्धालुओं का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे भी शामिल हुए।जिन्होंने अपनी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया।और नीमाखेड़ी के शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।