jhankar
ब्रेकिंग
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मिनीबस नाले में गिरी; 8 की मौत, कई घायल सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या

हरदा ; अवैध मदिरा के संग्रह के विरुद्ध आबकारी दल ने की कार्यवाही

हरदा ; आबकारी विभाग के दल ने शुक्रवार को अवैध मदिरा के विक्रय, संग्रहण व परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी श्री रीतेश कुमार लाल के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन की रोकथाम हेतु वृत खिरकिया के नगावा माल, कुचबंदिया मोहल्ला खिरकिया, अपना ढाबा छीपावड तथा वृत हरदा के टंकी मोहल्ला, खेडीपुरा में दबिश देकर कुल 11 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब, 12 लीटर हाथ भट्टी शराब व 195 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया । इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। जप्तशुदा मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 15565 रूपये है।