jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

हरदा : छात्रा से रेप का आरोपी एक दिन की रिमांड पर

आरोपी ने खंडवा बायपास की झाड़ियों में ले जाकर किया था रेप

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। खंडवा बायपास पर छटवीं की छात्रा को डांस सिखाने के बहाने झाड़ियों में ले जाकर रेप करने वाले आरोपी अखिलेश पिता रामकरण 22 वर्ष को न्यायालय में पेश किया। उसे न्यायालय से एक दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। आरोपी को शनिवार को रिमांड खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
महिला थाना प्रभारी गजीवती पुषाम ने बताया कि मंगलवार देर शाम को आरोपी अखिलेश ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली छटवीं की छात्रा को डांस सीखने के बहाने झाड़ियों में ले गया था। वहाँ पर उसके साथ रेप किया और धमकी दी थी। अगले दिन छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। इसी दौरान आरोपी अखिलेश परिजनों के हत्थे चढ़ गया। मोहल्ले वालों व परिजनों ने आरोपी अखिलेश की बेल्ट व लात-घुसो से जमकर पिटाई कर दी। डायल 100 ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुषाम ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे एक दिन की रिमांड पर सौंपा गया है।