jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

हरदा, टिमरनी व खिरकिया में ‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’ 4 अप्रैल को आयोजित होंगे |

हरदा | जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिये बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर ‘‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’’ आयोजित किये जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि 4 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र हरदा अंतर्गत डॉ. भीमराव अम्बेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा व शासकीय उत्कृट विद्यालय खिरकिया में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा टिमरनी विधानसभा के अंतर्गत टिमरनी शहर के रैन बसेरा हॉल में भी शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि इन शिविरों का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

- Install Android App -

‘‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’’ में स्थानीय निकायों की मतदाता सूची को भी सशक्त बनाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान आधार नम्बर कलेक्शन से शेष रहे मतदाताओं का आधार नम्बर ईपिक नम्बर के साथ लिंक कराने की कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।