jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

हरदा : नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेले में 75 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ

- Install Android App -

हरदा : तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं शासकीय आईटीआई हरदा द्वारा शुक्रवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, हरदा में एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। प्राचार्य शासकीय आईटीआई हरदा  श्री शरद कुमार मालवीय ने बताया कि इस अप्रेंटिसशिप मेले में 114 आवेदको ने अपना पंजीयन कराया, जिनमे से कंपनियों द्वारा 75 युवाओं का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। मेले में वोल्वो आईशर पीथमपुर द्वारा 21, युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा 7, क्वेस कॉर्प द्वारा 17, डिस्टील ऐजुकेशन द्वारा 8 तथा डिजिटल हब द्वारा 22 युवाओं का चयन किया गया। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला में प्रतिभागियों को कंपनियों द्वारा माह जून 2023 में ज्वाईनिंग कराई जायेगी। मेले में कनिष्ठ शिक्षुता सलाहकार श्री शुभम मिश्रा सहित आईटीआई स्टाफ उपस्थित रहे।