jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

हरदा : मां तुझे प्रणाम योजना के तहत 10 जून तक करें आवेदन

हरदा : “मां तुझे प्रणाम” योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 10 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि योजना के आवेदन विभागीय वेबसाईट www.dsywmp.gov.in या कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग नेहरू स्टेडियम हरदा से प्राप्त कर 10 जून 2023 तक जमा कर सकते है। आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज दो फोटो, जन्म प्रमाण पत्र अथवा बोर्ड की अंकसूची, संबंधित विधा का प्रमाण पत्र, स्वयं के बैंक खाते की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

- Install Android App -

    खेल अधिकारी सुश्री पटेल ने बताया कि माँ तुझे प्रणाम योजना का प्राथमिक उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र की सीमाओं के प्रति आदर का भाव विकसित करना, भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराना तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन दिया जाना है। योजना के तहत भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं में से किसी एक स्थल की अनुभव यात्रा के लिये विकासखंड स्तर से 10 युवाओं 5 युवक एवं 5 युवतियों का चयन किया जाएगा, जिसमें 1 एन.सी.सी., 1 एन.एस.एस., 1 खिलाड़ी, 1 मेघावी छात्र, 1 स्काउट के युवा, जिनकी आयु 31 दिसंबर 2023 की स्थिति में 15 से 25 वर्ष  तक हो, जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा लॉटरी के माध्यम से चयन किया जावेगा। पूर्व में अनुभव यात्रा पर भेजे गये युवाओं का चयन नहीं किया जावेगा । अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग नेहरू स्टेडियम हरदा में सम्पर्क कर सकते है।