jhankar
ब्रेकिंग
यूट्यूबर ध्रुव राठी भारत आए, कानूनी मुश्किलें बढ़ीं - घर पर चस्पा हुआ कोर्ट का समन जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग

हरदा न्यूज : 1 लाख की अवैध सागौन के साथ पिकअप वाहन जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए

मकड़ाई समाचार हरदा। 3 फरवरी को प्रात : वनमंडलाधिकारी नरेश दोहरे के निर्देशन में परिक्षेत्र अधिकारी मकड़ाई ( सामान्य ) भगवानसिंह वर्मा के हमराह वन अमले के द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर अवैध परिवहन करते हुये एक वाहन टाटा पिकअप क्र ० MP – 47 , G – 0773 को अवैध काष्ठ सागौन 25 नग 1.681 घ ० मी ० मूल्य 92581 रूपये सहीत पकड़ा । मुखबीर के द्वारा सूचना दी गई कि कुछ लोगो ने सागौन वृक्ष काटकर लकड़ी बीट दहीझिरी के कक्ष क्र 161 पी 0 एफ 0 में उतारघाट के पास एकत्र कर के रखी हैं जो कि रात में ही ले जाने की योजना है। जानकारी प्राप्त होते ही परिक्षेत्र अधिकारी मकडाई सा ० द्वारा वनमंडल अधिकारी हरदा सामान्य को सूचना देकर निर्देश प्राप्त किये । परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा दो टिमो का त्वरित गठन कर एक टीम जिसका नेतृत्व संतराम कलमें वनपाल के द्वारा किया गया जो घटना स्थल के आसपास नजर रखने एवं वाहन के आने की सूचना देने हेतु तैनात थी वही दूसरा दत परिक्षेत्र अधिकारी भगवानसिंह वर्मा के नेतृत्व मे अन्य वन अमले के • साथ वाहन पकड़ने हेतु मय आग्नेय शस्त्रों के तैयार थे । श्री कलमें द्वारा सूचना दी गई कि वाहन आ चुका हैं और लकड़ीयां भरा रही हैं तब परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा कहा गया कि जैसे ही वाहन स्वाना हो तुरंत सूचना देकर दूसरे रास्ते से वाहन को घेरने का प्रयास करे हम भी सामने से वाहन को रोकेगें वाहन रवाना होते ही परिक्षेत्र अधिकारी के दल द्वारा वाहन का पीछा ग्राम दहीझिरी से ग्राम तीनसार तक किया अवैध परिवहनकर्ता द्वारा शासकिय अनुबंधित वाहन को नुकसान पहुंचाने का भी पूरा प्रयास किया किंतु वे सफल नहीं हो पाये।

- Install Android App -

जब उन्हें लगा कि वे पकड़ा सकते हैं तब उन्होने वाहन की गति को बड़ाकर अधेरे में रोक कर गाड़ी छोड़कर भाग गये वन अमले द्वारा उनका पीछा किया किंतु अधेरे का फायदा उठाकर अपराधी भाग निकले। वाहन जप्ती की कार्यवाही में गंगाराम सोलंकी वनपाल , राजेन्द्र बांके वार अब्दुल तालिब मेमन , सोमलाल भुसारे , संजय कुचबंदिया , अनिल बरैया , अरविंद कुशवाह , सुरेश चौहान , विजय रायपुरिया , ब्रजेश ठाकरे शामिल थे कार्यवाही में संतराम कलमें वनपाल , राजेन्द्र बांके वनरक्षक , तालिब मेमन वनरक्षक की भूमिका सराहनीय रही।