jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

हरदा मार्ग पर गौवंश से ठूस ठूस कर भरा ट्रक पकड़ाया, पुलिस जांच में जुटी,सैंकड़ो की संख्या में थाने पहुंचे नागरिक, कार्यवाही की मांग

हरदा मार्ग पर गौवंश से ठूस ठूस कर भरा ट्रक पकड़ाया,जानवरों को रस्सी से बांधकर रखा था

- Install Android App -

केके यदुवंशी

 मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। नर्मदा पुरम हरदा मुख्य मार्ग पर बुधवार को बनापुरा ब्रिज के पास ट्रक में जानवरों को रस्सी से बंधकर ठूस ठूस कर ले जा रहा था नागरिकों की सतर्कता से ट्रक पकड़ा गया ट्रक चालक ने चालाकी से ट्रक के बाहर लहसुन और प्याज भर कर रखे थे ।
जिससे कोई देख ना पाए और अंदर जानवरों को रस्सी से बांधकर रखा था| जब इस घटना की हिंदू संगठनों को जानकारी मिली तो देखते-देखते भीड़ इकट्ठी हो गई और हंगामा मचने लगा जानकारी लगने पर थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जानवर से भरा ट्रक को थाने लाया गया थाना परिसर में सैकड़ों की संख्या में नागरिक आ गए और कार्यवाही करने के लिए नारे लगाने लगे थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। और उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।