jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा आगजनी की घटना से पीड़ित किसानों के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की एवं हर संभव मदद दिलाये जाने का आश्वासन दिया

हरदा : हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान खिरकिया ब्लाक के ग्राम कुडावा पहुंचे, उनके साथ किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन बिश्नोई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ग्राम कुड़वा में विगत दिनों किसान भाइयों के खेत में गेहूं की फसल में आगजनी की घटना से पीड़ित किसानों के घर पहुंचकर उनसे मुलाक़ात की और सरकार से हर सम्भव मदद दिलाये जाने का आश्वासन दिया है साथ ही किसानों के खेत में पहुंचकर आगजनी से हुई नुकसानी का निरीक्षण किया। इसके पश्चात ग्राम में चौपाल चर्चा कर समस्त ग्रामवासियों एवम किसानों की समस्याओं को जाना, चर्चा के दौरान बताया गया की किसानों के साथ मंडियो मे खुली लूट हो रही है। भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव मे किसानों को गेहूं की फसल 2700 रूपये प्रति क्विंटल खरीदने की ग्यारंटी दी थी परन्तु पुनः भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ धोका किया है जो गेहूं की फसल कुछ दिन पहले मंडियो मे 2800 रूपये प्रति क्विंटल बिक रही थी। उसे सरकार ने 2400 रूपये प्रति क्विंटल खरीदने की घोषणा कर दी। जिससे की मंडियो मे गेहूं के दाम 400 रूपये प्रति क्विंटल कम हो गए है। ये किसानों के साथ धोका है आने वाले चुनाव मे किसान भाईयों ने तय किया है की वह भाजपा का चाल चरित्र एवं किसान विरोधी चेहरा उजागर करेंगे। इस दौरान योगेंद्र राजपूत, नंदलाल राजपूत, गौरीशंकर, सुंदरलाल, भगवान राजपूत, लाल सिंह राजपूत, जितेंद्र राजपूत, सूरज राजपूत सरपंच, बाबूलाल सरपंच, धम्मू राजपूत, रघुवर राजपूत, शिवनारायण पटेल, लालू राजपूत, रमेश सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।