jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Harda News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पुत्रों को भी मिले पेंशन का लाभ :- हरदा विधायक डॉ. दोगने

हरदा : हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पुत्रों को पेंशन की पात्रता दिलाए जाने की मांग की गई। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में लेख किया गया है कि राज्य शासन के नियमानुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आश्रित अविवाहिता पुत्रियों को पेंशन राशि दी जाती है परन्तु उनके पुत्रों को कोई भी आर्थिक सुविधा नही दी जाती है। जो अनुचित है। अतः अनुरोध है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आश्रित बेरोजगार, बिमार पुत्र जो कि अपनी माता-पिता को मिलने वाली पेंशन पर अपना जीवन यापन करते थे, माता-पिता की मृत्यु हो जाने के बाद असहाय व अनाथ हो जाते है। इस हेतु मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए माता-पिता पर आश्रित अविवाहित पुत्रियों की तरह माता-पिता पर आश्रित अविवाहित पुत्रों को भी पेंशन का लाभ दिया जावे। जिससे वह उनका जीवन-यापन कर सके साथ ही उक्त पत्र की प्रतिलिपि विधायक डॉ. दोगने द्वारा मुख्य सचिव, म.प्र. शासन भोपाल, प्रमुख सचिव, समान्य प्रशासन विभाग, कलेक्टर, जिला-हरदा की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।