jhankar
ब्रेकिंग
बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सरकारी नौकरी के नाम पर 2 लाख 20 हजार की ठगी, पीड़िता ने थाने में लगाई गुहार अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल

हरदा : सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के प्रथम दिवस कलेक्टर एसपी ने दिखाई हरी झंडी, हेलमेट के प्रति जागरूकता हेतु हेलमेट वाईक रैली निकाली

हरदा : पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार कंचन एवं अति. पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस एवं जिला पुलिस बल द्वारा दिनांक 01.01.2024 से 15.01.2024 तक सडक सुरक्षा पखबाड़ा का शुभारंभ किया गया ।

- Install Android App -

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के प्रथम दिवस पर हेलमेट के प्रति जागरूकता हेतु हेलमेट वाईक रैली निकाली गई । कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कमार कंचन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को पुलिस कन्ट्रोल रूम हरदा से शहर में रवाना किया गया हेलमेट रैली शहर के मुख्य मार्गों एवं चौराहो से गुजरती हुई वापस कन्ट्रोल रूम हरदा वापस आई ।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पखबाडा में विभिन्न् प्रकार के आयोजन कर नागरिकों यातायात नियमों की जानकारी दी जावेगी , हाईकोर्ट की जबलपुर की खण्डपीठ द्वारा जारी निर्देशों के पालन मे प्रदेश में 100 प्रतिशत यातायात नियमों का पालन कराये जाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाडा मनाया जा रहा है ।