विनोद भिलाला मकड़ाई समाचार कुकरावद। कुकरावद का रोपण किया गया! प्रयास सामाजिक संस्था एवं ग्राम पंचायत कुकरावद के सँयुक्त तत्वधान में हरा गांव मेरी पहचान अभियान के तहत 111 पौधे का रोपण ग्राम पंचायत परिसर में किया गया। प्रयास सामाजिक संस्था कुकरावद द्वारा पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। प्रयास सामाजिक संस्था के निदेशक नीरज रामनारायण गुर्जर ने पौधारोपण कार्यक्रम में कहा ग्राम पंचायत कुकरावद द्वारा पंचायत परिसर को हरा भरा बनाना बहुत ही सराहनीय कार्य इस प्रकार के कार्य से ग्रामीण विकास की भूमिका तय होती है। प्रयास संस्था द्वारा हरा गाँव मेरी पहचान कार्यक्रम के तहत हरदा जिले में 40ग्रामों पौधरोपण अभियान चलाया गया था। उसमें प्रयास युवा समिति ने सभी ग्रामों में सहयोग किया था। पर्यावरण संरक्षण प्रेरित कार्यो हेतु ऐसे प्रयास सभी ग्राम पंचायत में होने चाहिये। पौधरोपण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव नरेंद्र जाट, बलराम पाटिल, प्रयास संस्था के नितिन टाले, दुर्गेश खोरे, यूनुस खां आदि उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
