jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

10 दिनों से खेत में बने घर में छिपा बैठा था 9 फीट लंबा अजगर, ऐसे आया पकड़ में

मकड़ाई समाचार इटारसी/होशंगाबाद। बुधवार शाम सर्पमित्रों और वन विभाग की टीम ने ग्राम सोमलबाड़ा के एक खपरैल मकान में छिपकर बैठे 9 फीट लंबे विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया। सर्पमित्रों ने समीपस्थ ग्राम सोमलवाड़ा से 9 फ़ीट का अजगर पकड़कर तवानगर के जंगल में छोड़ा। यह एक खेत में बने मकान में पिछले दस दिनों से दिखाई दे रहा था। गांव के बाबू मेहतो के खेत मे बने मकान में मजदूरों और मेहतो को अजगर दिखा था, इसके बाद सभी लोग डरे हुए थे। अजगर के डर से घर मे बांधे जा रहे मवेशियों को भी दूर बांधा जा रहा था। वन विभाग को सूचना मिलने के बाद बुधवार शाम को सर्पमित्र अभिजीत यादव, रोहित यादव, अमल सगोरिया ने अजगर को बमुश्किल खींचकर बाहर निकाला।

- Install Android App -

वन विभाग के रेंजर जयदीप शर्मा की मौजूदगी में पंचनामा बनाकर अजगर को तवानगर के जंगल मे छोड़ा गया। जीत ने बताया कि अजगर काफी दिनों से खेत में बने मकान में छिपा हुआ था, ये पक्का था कि भूखा होने पर वह आसपास के मवेशियों को अपना शिकार बनाता। इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का अजगर बेहद खतरनाक हो सकता है, पकड़े जाने के बाद भी उसे काबू करना मुश्किल हो रहा था, वन अमले की गाड़ी में डालकर उसे जंगल तक पहुंचाया गया।