jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

ईरान में आम जनता रोटियों के लिए कर रही प्रदर्शन

नई दिल्ली:ईरान वैश्विक प्रतिबंधों से पहले से जूझ रहा है. अधिकतम खाद्य पदार्थ उसे दूसरे देशों से आयात करने पड़ते हैं लेकिन प्रतिबंधों के चलते वो अपनी जरूरत भर का सामान भी नहीं खरीद पा रहा है. नतीजा ये हुआ कि ईरान में खाने-पीने की चीजों के दाम बेहताशा  बढ़े हैं| आम जनता रोटियों के लिए प्रदर्शन कर रही है. कीमतें 250-300 फीसदी बढ़ गई हैं|ऐसे में ईरान के कई हिस्सों में जनता सड़कों पर उतर आई है| सड़कों पर विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं| इस बीच खबर आ रही है कि प्रदर्शन में दर्जनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है.

 प्रदर्शन को दबाने के लिए ताकत का इस्तेमाल

- Install Android App -

ईरान में हालात ये हैं कि प्रशासन को अव्यवस्था से निपटने के लिए बल प्रयोग करना पड़ रहा है. इसी क्रम में डेजफुल नाम के शहर में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार, ईरान के उत्तरी शहर रश्त, मध्य शहर फरसान और उत्तरपूर्वी शहर नेशाबुर में विरोध प्रदर्शन हुए| एक वीडियो में प्रदर्शनकारी ‘रायसी, कुछ शर्म करो, देश से बाहर जाओ!’ नारे लगा रहे हैं| डेज़फुल में सुरक्षा बलों द्वारा  देर रात 15 को गिरफ्तार किया |रैलियां आयोजित करने पर पाबंदी लगाई गई, और वीडियो प्रसारित होने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी अस्थायी प्रतिबंध का प्रयास किया गया|