jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

नपा की कार्यवाही 9 लापरवाह गौपालको के विरुद्ध करायेंगे एफआईआर

मकड़ाई समाचार टिमरनी।लापरवाह गौपालको के विरुद्ध प्रशासन ने कार्यवाही की है। इन लोगो द्वारा अपने मवेशियों को खुले आम छोड़ दिए जाने से कई प्रकार की परेशानियां आमजन और वाहन चालको आती है। ज्ञात हो कि पूर्व सड़को पर बैठे हुए मवेशियों कारण वाहनो की दुर्घटनाएं भी हुई। इसलिए सरकार ने इस बाबत पिछले 2वर्षो से लगातार चेतावनी देती आ रही है। वर्तमान में लंपी वायरस के कारण मवेशियो की जान जा रही है। यह बिमारी एक पशु से दूसरे पशु तक फैल रही है। इस समय सभी मवेशी पालको अपने मवेशियों को घरों में बांधकर रखने चाहिए और उनका समय पर उपचार कराएं। नपा ने शहर की सड़को चौक चौराहों पर दिखी मवेशियों के पालको के 9 नाम थानें में एफआईआर दर्ज कराने के लिए दिए है।जिनमें पशुपालक वार्ड नं 2 की भगवती बाई परते के 2,महेश वर्मा डेठी,शिवप्रसाद मेहरा मंडी रोड,फूलचंद देवड़ा, वार्ड-15 करणसिंह बाबूलाल वार्ड 14,राधेश्याम पिता भारत संह करताना,अनिल मर्सकोलेे वार्ड2 टिमरनी के नाम दिए है। इसके साथ दो .सुंअर मालिको को सूअंर नगर से बाहर ले जाकर छोड़ने के नोटिस दिए है।