jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

बैठक:धार्मिक नगरी में मां नर्मदा के पावन तट पर दो दिवसीय मेला 24 से

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या को लेकर सौंपे दायित्व,,,,
मकड़ाई समाचार हंडिया।सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर्व पर 24 सितंबर से धार्मिक नगरी में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले में आसपास के क्षेत्र के अलावा दूरदराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा सुरक्षा सहायता और व्यवस्था के लिए हरदा की ओर से आने वाले बड़े वाहनों के लिए अस्थाई बस स्टैंड बनाया जाएगा,वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 24 और 25 सितंबर को नेशनल हाईवे को बंद किया जा सकता है।

- Install Android App -

सुरक्षा की दृष्टि से अपर कलेक्टर ने दिए आदेश,,,

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे साथ ही नौकाओं की व्यवस्था भी की जाएगी,लाइटिंग बेरिकेट्स पेयजल की व्यवस्था एवं बरसात होने की संभावना पर श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला व अन्य स्थान निश्चित किए गए,
अमावस्या पर्व पर पधार रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपर कलेक्टर जेपी सैयाम ने ग्राम पंचायत को आदेश दिए कि हंडिया में चौंक चौराहे पर खड़े रहने वाले मवेशियों को एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए ताकि श्रद्धालुओं सहित किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो,
तमाम व्यवस्थाओं में जुटे अधिकारी,,,,
धार्मिक नगरी में मां नर्मदा के तट पर श्रद्धालुओं के उमड़ने वाले हूजूम को मद्देनजर रखते हुए अधिकारी वर्ग तमाम व्यवस्थाओं में जुट गए हैं,ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो,इसी के तहत गुरुवार को बैठक का आयोजन तहसील कार्यालय के सभागार में किया गया,जिसमें अपर कलेक्टर जेपी सैयाम,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया,एसडीएम श्रुति अग्रवाल,तहसीलदार एसडी कटारे,राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया,ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ.पंकज कोट्या,टीआई सीएस सरेआम,खातेगांव तहसीलदार आरके गुहा,जनपद सदस्य मंजू धनगर,शिक्षक प्रताप सिंह खत्री,सचिव कैलाश योगी,सरपंच लखनलाल भिलाला,उपसरपंच शरण तिवारी सहित कई कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।