मप्र विद्युत वितरण कंपनी बिजली का बिल जमा नही करनेे वालो के विरुद्ध हुई सख्त,बैंक खाते सीज,गिरफतारी के वारंट जारी कराए
मकड़ाई समाचार जबलपुर |पिछले कुछ महिनों से बिजली का बिल जमा नही करने वाले उपभोक्ताओ के विरुद्ध विद्युत वितरण कंपनी सख्ती से कार्यवाही कर रही है। जो उपभोक्ता अपना बिल जमा नही कर रहे उन्हे पूर्व में चेतावनी व नोटिस दिए जा चुके है।अधीक्षण अभियंता नीरज कुचया के आवेदन पर बिल न जमा करने पर 4 लोगो के बैंक खातो को सीज कर दिया गया है व अन्य 6 के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है। अधीक्षण अभियंता नीरज कुचया ने बताया कि गुबराकला निवासी जागेश्वर प्रसाद पर एक लाख 17 हजार 968 रुपए, मुन्नालाल बर्मन पर 22 ,290 रुपए, जुगल किशोर पर 58,972 रुपए और रोशन कुमार साहू पर 23 889 रुपए का बिल बकाया था। चारों को कई बार बिल जमा करने के लिए नोटिस दिया| उनके द्वारा बिल जमा नहीं किया जिसके चलते चारों के बैंक खाते सीज करा दिए है। न्यायालय ने 6 के खिलाफ वारंट जारी किया सेवाराम राजपूत निवासी बरगी, पनागर निवासी लखन यादव ,ओमप्रकाश चौकसे , उड़ना पाटन निवासी शिव सिंह झारिया’ बरगी निवासी गणेश प्रसाद सिंह और बेलखेड़ा निवासी चन्द्रदेव बरेला है| के खिलाफ प्रकरण बनाकर न्यायालय में पेश किया वे पेश नहीं हुए ईनके गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।मगर ये लोग न्यायालय में पेश नही हुए तो इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कराए है। कंपनी की इस कार्यवाही के बाद बिल जमा नही करने वालों में डर बैठ गया हैं अब लोग फटा फट बिल जमा कर रहें है।
