jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

हंडिया : बसंत पंचमी पर आज होगी मां सरस्वती की आराधना,

नव निर्मित शिशु वाटिका में वेद पूजन कर नवीन भैय्या बहनों का विद्यारंभ संस्कार किया जाएगा,

- Install Android App -

हंडिया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धार्मिक नगरी हंडिया के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस पर हवन‌ पूजन कर मां सरस्वती की वंदना की जाएगी। विद्यालय के आचार्य श्री नितिन तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से शुरू होगा।

इस दौरान विद्यालय की नव निर्मित शिशु वाटिका में वेद पूजन कर नवीन भैय्या बहनों का विद्यारंभ संस्कार किया जाएगा, श्री तिवारी ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में विद्यालय परिवार द्वारा पूर्व में ही सभी माता बहनों व अभिभावकों से संपर्क कर सूचित किया जा चुका है।
इस अवसर पर पूर्ण हर्षोल्लास के साथ बसंत उत्सव मनाया जाएगा, बसंत पंचमी मां सरस्वती को समर्पित है और इस दिन पूजन का विशेष महत्व है, इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों सहित तमाम उपस्थित जनों को ज्ञानवर्धक तथ्य भी बताए जाएंगे।