jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

20 साल के साहिल ने सरेआम नाबालिग लड़की को चाकुओं से गोदा ,पत्थर से सिर कुचला, लोग देखते रहे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। अपराधियांे के हौसले देखे कितने बुलंद है सरेआम एक नाबालिग लड़की को चाकूओ से गोद डाला। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके बाद भी मन नहीं भरा तो पत्थर से उसका सिर कुचल दिया गया। इस दिल दहला देनेवाली घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इसका वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

पुलिस ने शुरु की जांच

- Install Android App -

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 16 साल की नाबालिग लड़की किसी जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में 20 साल के साहिल ने उसका रास्ता रोका और उसपर चाकू से कई अधिक वार किये। उसके बाद भी जब उसका दिल नहीं भरा तो उसने पत्थर से भी लड़की को मारा। पुलिस के मुताबिक दोनों दोस्त थे  लेकिन एक दिन पहले किसी बात पर उनकी लड़ाई हुई थी। आरोपी की पहचान हो गई है और मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया

इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि जिस वक्त लड़की की हत्या एक गली में की गई थी उस वक्त वहां कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे लेकिन किसी ने उसे नहीं रोका। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है